शख्स ने कहा- पत्नी की 'मानसिक प्रताड़ना' से 21 किलो घटा वज़न; कोर्ट ने दी तलाक की मंज़ूरी
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एक विकलांग शख्स के तलाक को मंज़ूरी देने के हिसार फैमिली कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। सुनने की 50% क्षमता वाले शख्स ने पत्नी द्वारा मानसिक प्रताड़ना का हवाला देते हुए तलाक की अर्ज़ी दी थी। बकौल शख्स, पत्नी की मानसिक क्रूरता के कारण उसका वज़न 74-किलोग्राम से घटकर 53-किलोग्राम हो गया था।
read more at DNA


