Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शख्स ने कहा- भारत ने आकाश के कमेंटेटर बनने के बाद नहीं जीती आईसीसी ट्रॉफी; उन्होंने दिया जवाब

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 16 June, 2023
एक शख्स ने ट्विटर पर लिखा कि आकाश चोपड़ा के कमेंटेटर बनने के बाद से भारत ने कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। उसको जवाब देते हुए आकाश ने ट्वीट किया, "मैंने...2013 चैंपियंस ट्रॉफी और उसके बाद एशिया कप में कमेंट्री की थी...लेकिन मैं आपका पॉइंट समझ गया...किसी को तो इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। मैं ही सही।"