शख्स ने खोदी 40 मीटर लंबी सुरंग, इंडियन ऑयल की पाइपलाइन से चुराया लाखों का तेल
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा द्वारका (दिल्ली) में अपनी पाइपलाइन से चोरी की घटना की शिकायत किए जाने के बाद 52-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 40 मीटर लंबी सुरंग खोदकर उसके ज़रिए लाखों रुपए का तेल चोरी किया था। बकौल पुलिस, आरोपी जून से तेल चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था।
read more at हिन्दुस्तान


