शख्स ने दिल्ली पुलिस को फोन कर दी पीएम मोदी की हत्या की धमकी
दिल्ली पुलिस के अनुसार, सुधीर शर्मा नामक व्यक्ति ने पीसीआर कॉल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हत्या की धमकी दी है। बकौल रिपोर्ट्स, दिल्ली के मादीपुर में रहने वाले शर्मा की तलाश जारी है। शर्मा के परिवार ने बताया कि वह रात से ही शराब पी रहा था।
read more at ABP न्यूज़


