Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शख्स ने दिल्ली में की अपने परिवार के चार लोगों की चाकू से गोदकर हत्या, हुआ गिरफ्तार

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 23 November, 2022
दिल्ली में ड्रग्स के आदी एक शख्स को अपनी दो बहनों, पिता और दादी की चाकू से गोदकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी हाल ही में नशामुक्ति केंद्र से लौटा था। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मंगलवार रात 10:30 बजे मिली थी और मामले में आगे की जांच जारी है।