शख्स ने पूर्व गर्लफ्रेंड के मंगेतर को भेजे दोनों के निजी पलों के वीडियो, हुआ अरेस्ट
मुंबई पुलिस ने 22-वर्षीय पूर्व गर्लफ्रेंड के साथ अपने निजी पलों के वीडियो उसके मंगेतर को भेजने के आरोप में 24-वर्षीय शख्स व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने लड़की की शादी तय होने की बात पता चलने के बाद दोस्त के फोन से अश्लील वीडियो भेजे थे जिसके बाद शादी रद्द हो गई थी।


