शख्स ने यूएई में जीती ₹34 करोड़ की लॉटरी, खरीदा था बच्चों की जन्मतिथि वाला टिकट नंबर
यूएई में रहने वाले राजीव नामक भारतीय शख्स ने अपने दो बच्चों की जन्मतिथि वाले टिकट नंबर से 15 मिलियन दिरहम (करीब ₹34 करोड़) की लॉटरी जीती है। 40 वर्षीय राजीव ने कहा कि वह 3 साल से टिकट खरीद रहे थे और पहली बार जीते हैं। बकौल राजीव, वह इस राशि को 19 अन्य लोगों के साथ साझा करेंगे।
read more at News24 हिन्दी


