Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शख्स ने यूपी में ज़मीन के अंदर बनाया 11 कमरों वाला 2 मंज़िला मकान, सामने आया वीडियो

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 30 August, 2023
हरदोई (उत्तर प्रदेश) के कस्बा शाहाबाद में इरफान उर्फ पप्पू बाबा नामक शख्स ने ज़मीन के अंदर 2 मंज़िला मकान बनाया है जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, इरफान ने मिट्टी के टीले को खोद कर करीब 12 वर्षों में यह मकान तैयार किया है। इस मकान में 11 कमरे, 1 मस्जिद, आने-जाने के लिए सीढ़ियां और गैलरी है।