Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शख्स ने सोशल मीडिया पर फैलाई यूपी सीएम के निधन की अफवाह, किया गया गिरफ्तार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 15 May, 2024
बरेली (उत्तर प्रदेश) के एक युवक को सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निधन की अफवाह फैलाने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर के अनुसार, युवक ने सीएम योगी की हार चढ़ी हुई तस्वीर शेयर की थी जिसमें लिखा हुआ था कि योगी जी हमारे बीच में नहीं रहे। एफआईआर जितेंद्र शर्मा नामक शख्स ने दर्ज करवाई थी।