Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शटलर नितेश कुमार ने पेरिस पैरालंपिक्स में जीता भारत का दूसरा गोल्ड मेडल

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 2 September, 2024
भारत के 29-वर्षीय शटलर नितेश कुमार ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में बैडमिंटन के मेन्स सिंगल्स एसएल3 में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने फाइनल में ब्रिटिश शटलर डेनियल बेथेल को 21-14, 18-21, 23-21 से हराया। मौजूदा पैरालंपिक्स में भारत का यह दूसरा गोल्ड और 9वां पदक है। पैरालंपिक्स के इतिहास में भारत ने बैडमिंटन में अब तक 5 पदक जीते हैं।
read more at Paralympics