Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शनिवार होने के बावजूद 28 सितंबर को क्यों खुला रहेगा NSE?

short by रौनक राज / on Friday, 27 September, 2024
शनिवार होने के बावजूद 28 सितंबर को एनएसई खुला रहेगा। एनएसई ने शनिवार को मॉक ट्रेडिंग सेशन का आयोजन किया है और उस पर कैपिटल मार्केट व फ्यूचर ऐंड ऑप्शंस सेगमेंट की ट्रेडिंग होगी। यह ट्रेडिंग एनएसई की डिज़ास्टर रिकवरी साइट से होगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपातकालीन स्थिति में भी उसकी सर्विस सुचारू रूप से चल सकें।