शमी ने पुजारा को डक पर आउट करने के बाद उछलकर उन्हें लगाया गले, वीडियो हुआ वायरल
भारतीय पेसर मोहम्मद शमी ने अभ्यास मैच में लेस्टरशायर इलेवन के लिए खेल रहे चेतेश्वर पुजारा को शुक्रवार को डक पर आउट करने के बाद उछलकर उन्हें गले लगा लिया। शमी की गेंद बल्ले को छूते हुए स्टंप्स से जा टकराई थी। गुजरात टाइटंस ने प्लेन में बैठे पुजारा और शमी की तस्वीर शेयर कर लिखा, "पुज्जी भाई...बुरा मत मानना।"
read more at हिन्दुस्तान


