शम्मी कपूर अपनी पहली पत्नी की याद में 1 से 21 जनवरी तक शराब नहीं पीते थे: पत्नी नीला
दिवंगत ऐक्टर शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह (शम्मी) बहुत ज़्यादा ड्रिंक और स्मोक करते थे। उन्होंने कहा, "मेरे मना करने पर भी वह नहीं मानते थे लेकिन हर साल 1 से 21 जनवरी के बीच वह अपनी पहली पत्नी (गीता बाली) की याद में शराब को हाथ भी नहीं लगाते थे।"


