शर्ट की जेब में रखे मोबाइल में तेज़ धमाके के साथ हुआ विस्फोट, बाइक चला रहे युवक की हुई मौत
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में सोमवार शाम शर्ट की जेब में रखा मोबाइल अचानक तेज़ धमाके से फटने के बाद 40-वर्षीय शख्स की मौत हो गई। बाइक से घर लौटते समय मोबाइल में अचानक विस्फोट होने से शख्स अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
read more at हिन्दुस्तान


