Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शराब नीति घोटाला मामले में खुद से दिल्ली हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे केजरीवाल

short by Anuj / on Sunday, 5 April, 2026
दिल्ली के शराब नीति घोटाला मामले में 'आप' के संयोजक और राष्ट्रीय राजधानी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को खुद दिल्ली हाईकोर्ट में पेश होकर अपनी दलील रखेंगे। 'आप' के अनुसार, कथित घोटाले में केजरीवाल और कई अन्य पूर्व आरोपियों ने दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष 'रिक्यूजल' (सुनवाई से हटने) की अर्ज़ी दाखिल की है।