Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शरीर से 20 गुना लंबे हो सकते हैं हाथ, 'एलियन' जैसे जीव का पहला फुटेज आया सामने

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 13 September, 2026
एक अजीबोगरीब बिगफिन स्क्विड को पहली बार उत्तर-पूर्वी प्रशांत महासागर में 10,000 फीट (3,000 मीटर) से भी अधिक गहराई में तैरते हुए कैमरे में कैद किया गया है। बिगफिन स्क्विड के आर्म्स और टेंटेकल्स उसके शरीर की लंबाई से करीब 20 गुना तक लंबे हो सकते हैं। यह बिगफिन करीब 4.1 फीट लंबा था, जिसमें उसका शरीर/हाथ/टेंटेकल्स सभी शामिल हैं।