मानसून सत्र के बाद अजित पवार गुट के 19 विधायक बदल सकते पाला: रोहित पवार
एनसीपी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार के पोते रोहित पवार ने कहा है, "विधानसभा के मानसून सत्र के बाद एनसीपी (अजित पवार गुट) के 18-19 विधायक एनसीपी (शरद पवार गुट) में शामिल हो जाएंगे।" उन्होंने कहा, "अभी सभी विधायक शरद पवार के संपर्क में हैं और वे मानसून सत्र के समाप्त होने का इंतज़ार करेंगे।"
read more at हिन्दुस्तान


