शरद पवार के घर के बाहर प्रदर्शन को लेकर सीएम ठाकरे ने उनसे की बात, 105 लोग हुए अरेस्ट
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के सैकड़ों हड़ताली कर्मचारियों द्वारा मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर के बाहर विरोध-प्रदर्शन मामले में पुलिस ने 105 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पवार से फोन पर बात की और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
read more at ABP न्यूज़


