Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शरद पवार पर विवादित पोस्ट मामले में केतकी के घर से पुलिस ने ज़ब्त किए मोबाइल-लैपटॉप

short by अनिल कुमार / on Monday, 16 May, 2022
ठाणे (महाराष्ट्र) पुलिस क्राइम ब्रांच ने कलंबोली स्थित मराठी अभिनेत्री केतकी चितले के घर से लैपटॉप, कंप्यूटर हार्ड-डिस्क और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य ज़ब्त किए हैं। दरअसल, एनसीपी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ 'अपमानजनक' फेसबुक पोस्ट शेयर करने के आरोप में केतकी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था और फिर कोर्ट ने 18-मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था।