Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शरद यादव की लोकतांत्रिक जनता दल का लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में होगा विलय

short by अंकिता ठाकुर / on Sunday, 13 March, 2022
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में 20 मार्च को विलय होगा। शरद यादव ने कहा है कि उन्होंने अपनी राजनीतिक विरासत तेजस्वी यादव को सौंप दी है जो समाजवादी आंदोलन का नेतृत्व करने में सक्षम है। खबरों के अनुसार, आरजेडी शरद यादव को राज्यसभा भेज सकती है।