Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शराब के नशे में टीटीई ने अकाल तख्त एक्सप्रेस में महिला यात्री के सिर पर किया पेशाब

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 14 March, 2023
राजकीय रेलवे पुलिस के अनुसार, अमृतसर-कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस में एक महिला यात्री के सिर पर नशे की हालत में पेशाब करने के आरोप में एक टीटीई को गिरफ्तार किया गया है। रविवार मध्यरात्रि को घटना के समय महिला अपने पति संग ए1 कोच में सफर कर रही थी। अन्य यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर लखनऊ में जीआरपी को सौंपा।