Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शराब नीति केस में लगातार ईडी के समन को न मानने को लेकर केजरीवाल को कोर्ट ने भेजा समन

short by श्वेता भारती / on Thursday, 7 March, 2024
शराब नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में सहयोग नहीं करने को लेकर दिल्ली के एक कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दूसरी बार समन भेजकर 16 मार्च को पेश होने को कहा है। दरअसल, ईडी ने कई समन के बावजूद केजरीवाल के पूछताछ के लिए पेश न होने पर कोर्ट का रुख किया था।