शराब नीति मामले में के कविता की ईडी की हिरासत 26 मार्च तक बढ़ाई गई
शराब नीति मामले में गिरफ्तार की गईं तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी व बीआरएस एमएलसी के कविता की ईडी की हिरासत 26 मार्च तक बढ़ा दी गई है। कविता ने कहा है, "यह फर्ज़ी केस है...हम लड़ रहे हैं। चुनाव के समय में राजनीति से जुड़े लोगों को गिरफ्तार करना गलत है। चुनाव आयोग को हस्तक्षेप करना चाहिए।"
read more at ABP न्यूज़


