Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शराब नीति मामले में दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी के विरोध में पीएम आवास का घेराव करेगी 'आप'

short by मनीष झा / on Tuesday, 26 March, 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शराब नीति मामले में हुई गिरफ्तारी के विरोध में 'आप' कार्यकर्ता आज (मंगलवार) प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे। बकौल पुलिस, 'आप' को विरोध प्रदर्शन करने की इजाज़त नहीं दी गई है। वहीं, 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि एक चुने गए मुख्यमंत्री को जेल भेजे जाने से पूरा विश्व सकते में है।
read more at X