शहीद गुरनाम सिंह की प्रतिमा को सर्दी से बचाने के लिए मां ने ओढ़ाया कंबल, वीडियो हुआ वायरल
अर्निया (जम्मू) में शहीद बीएसएफ कॉन्स्टेबल गुरनाम सिंह की प्रतिमा को सर्दी से बचाने के लिए उनकी मां ने कंबल ओढ़ा दिया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। गुरनाम 2016 में आतंकियों को रोकते हुए शहीद हो गए थे। हालांकि, उनकी मां जसवंत कौर आज भी उन्हें जीवित मानती हैं और प्रतिमा का जीते-जागते बेटे की तरह ख्याल रखती हैं।
read more at X


