Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शहर और गांव के नाम के पीछे क्यों लिखा होता है 'पुर' या 'बाद'?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 24 October, 2024
‘पुर’ एक प्राचीन संस्कृत शब्द है जिसका उल्लेख ऋग्वेद में भी है। ‘पुर’ का अर्थ शहर/किला होता है इसलिए जगहों का नाम पुर के साथ लिखा जाने लगा। वहीं, ‘(आ)बाद’ एक फारसी शब्द है जिसमें ‘आब’ का मतलब पानी है। इसका इस्तेमाल उस जगह को दर्शाने के लिए होता था जहां खेती भी हो और रहने की स्थिति भी हो।