शहर को धार्मिक बताकर बूचड़खाने की अनुमति न देना 'पूरी तरह अस्वीकार्य': एमपी हाईकोर्ट
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मंदसौर के एक पेशेवर कसाई की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि किसी शहर के धार्मिक होने के आधार पर बूचड़खाना खोलने की अनुमति न देना 'पूरी तरह से अस्वीकार्य' है। हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार कर स्थानीय निकाय को उसे बूचड़खाना खोलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने का निर्देश दिया है।
read more at ABP न्यूज़


