शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की मां कमलकांत बत्रा का हुआ निधन
शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की मां कमलकांत बत्रा का बुधवार को हिमाचल प्रदेश में निधन हो गया। कमलकांत ने 2014 में 'आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार के तौर पर हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) से लोकसभा चुनाव लड़ा था। गौरतलब है कि कैप्टन विक्रम बत्रा 24 साल की उम्र में 1999 में कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे।
read more at लेटेस्टली


