शहीदों के सम्मान में शुरू होगा 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान: 'मन की बात' में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 103वें एपिसोड में कहा, "15 अगस्त पास है और शहीद वीर-वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान शुरू होगा।" उन्होंने कहा, "अभियान के तहत देशभर में 'अमृत कलश यात्रा' निकाली जाएगी और गांव-गांव से 7,500 कलशों में मिट्टी लेकर 'अमृत कलश यात्रा' दिल्ली पहुंचेगी।"
read more at लेटेस्टली


