शादी के 27 साल बाद अलग हो रहे हैं हॉलीवुड ऐक्टर ह्यू जैकमैन व उनकी पत्नी डेबोरा-ली
हॉलीवुड ऐक्टर ह्यू जैकमैन और उनकी पत्नी व अभिनेत्री डेबोरा-ली फर्नेस शादी के 27 साल बाद अलग हो रहे हैं। दोनों ने एक साझा बयान में कहा, "लगभग तीन दशक तक हम दोनों ने पति-पत्नी की तरह एक शानदार जीवन जीया। अब अपने-अपने व्यक्तिगत विकास के लिए हमने अलग होने का फैसला किया है।" दोनों के दो बच्चे हैं।
read more at Hindustan Times


