शादी के विज्ञापन में लिखा गया- इंजीनियर्स कॉल न करें; सोशल मीडिया यूज़र्स ने दी प्रतिक्रिया
एक लड़की की शादी के लिए वर ढूंढने का विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें लिखा है 'सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स कॉल न करें'। एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "क्या मेकैनिकल इंजीनियर कॉल कर सकते हैं" जबकि दूसरे यूज़र ने लिखा, "चिंता मत करो...इंजीनियर किसी अखबार के विज्ञापन पर निर्भर नहीं हैं। वे सब कुछ खुद ढूंढ लेते हैं।"


