Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शादी में बिना बुलाए खाना खाने पहुंचे एमबीए छात्र से एमपी में धुलवाए गए बर्तन

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 1 December 2022
भोपाल (मध्य प्रदेश) में शादी समारोह में बिना बुलाए खाना खाने पहुंचे एक एमबीए छात्र से कुछ लोगों द्वारा बर्तन धुलवाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कई ट्विटर यूज़र्स ने छात्र के साथ हुए बर्ताव की आलोचना की है। एक यूज़र ने लिखा, "बड़े ही घटिया लोग हैं...भूखे को खाना खिलाना पुण्य का काम होता है।"
read more at Twitter