शादी से जुड़े विवाद में एक ही परिवार के 9 लोगों की पाक में सोते समय गोली मारकर की गई हत्या
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को एक ही परिवार के 9 लोगों की उनके ही रिश्तेदारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वालों में 3 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं और रिश्तेदारों ने सोते समय उन्हें गोली मारी। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे का कारण एक शादी से जुड़ा विवाद है।
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


