शान ने कॉन्सर्ट में केके का गाना 'पल' गाकर उन्हें दी श्रद्धांजलि, शेयर किया वीडियो
गायक शान मुखर्जी ने एक कॉन्सर्ट में दिवंगत गायक केके का गाना 'पल' गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा, "केक्स (केके) को याद कर रहा हूं...पता नहीं क्यों लेकिन...उन्हें इसी नाम से बुलाता था।" शान के गाना गाने के दौरान उनके पीछे बड़े पर्दे पर उनकी और केके की तस्वीरें दिखाई जा रही थीं।


