क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर ने शेयर कीं अपनी सगाई सेरेमनी की तस्वीरें
ऑल-राउंडर शार्दुल ठाकुर ने अपनी सगाई सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 30-वर्षीय शार्दुल ने बिज़नेसवुमन मिताली पारुलकर से सगाई की है जो ठाणे में ऑल द जैज़ नाम से एक बेकरी चलाती हैं। शार्दुल ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, "जीवनभर के साथ...की शुरुआत।" सेरेमनी में धवल कुलकर्णी, अभिषेक नायर और रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ी शामिल हुए।
read more at Instagram


