शालीन भनोट को 'खतरों के खिलाड़ी 14' में स्टंट के दौरान 200 से अधिक बिच्छुओं ने काटा: रिपोर्ट्स
'खतरों के खिलाड़ी 14' के प्रतिभागी व अभिनेता शालीन भनोट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके शरीर पर चोट के निशान और चेहरे पर सूजन दिख रही है। बकौल रिपोर्ट्स, शालीन एक स्टंट कर रहे थे और इस दौरान 200 से अधिक बिच्छुओं ने उन्हें काट लिया। हालांकि, चोट के असल कारणों की पुष्टि नहीं हुई।
read more at ABP न्यूज़


