Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शाह ने पीएम मोदी के लिए असम्मानजनक शब्द नहीं कहे थे: अपने बयान पर स्पष्टीकरण में मलिक

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 4 January 2022
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे कहा था कि लोग शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिसगाइड करते हैं। बकौल मलिक, शाह ने असम्मानजनक शब्द नहीं कहे थे। मलिक ने पहले कहा था कि किसानों के मुद्दे पर मुलाकात में शाह ने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री की 'अक्ल मार रखी है'।