शाहरुख, अजय व अक्षय नहीं निभा सकते हैं शक्तिमान का रोल: मुकेश खन्ना
ऐक्टर मुकेश खन्ना ने आगामी फिल्म 'शक्तिमान' को लेकर बात की है। मुकेश ने कहा है, "शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ, शक्तिमान का रोल नहीं निभा सकते हैं। शक्तिमान के लिए जैसा चेहरा चाहिए वह इनके पास नहीं है...इनकी एक निर्धारित छवि है।" उन्होंने कहा, "शक्तिमान के लिए एक नया चेहरा चाहिए जो बच्चों को सिखाए।"


