Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शाहरुख के ऑनलाइन गेमिंग विज्ञापन के विरोध के बीच उनके आवास 'मन्नत' के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 26 August, 2023
ऐक्टर शाहरुख खान द्वारा ऑनलाइन गेमिंग का विज्ञापन करने के विरोध में शनिवार को कुछ लोग मुंबई में उनके आवास 'मन्नत' के सामने इकट्ठा हुए जिसके बाद वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, ऐसे ऐप्स युवाओं को गुमराह व भ्रष्ट बनाते हैं और सेलेब्रिटीज़ को इसका समर्थन नहीं करना चाहिए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को इलाके से हटा दिया।