शाहरुख खान अच्छी सलाह देते हैं, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है: दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अभिनेता शाहरुख खान अच्छी सलाह देते हैं और ऐक्ट्रेस ने उनसे बहुत कुछ सीखा है। बकौल दीपिका, "उन्होंने सलाह दी थी कि हमेशा उनके साथ काम करना जिनके साथ आप जानते हैं कि आपका अच्छा समय बीतेगा...क्योंकि एक फिल्म करते समय आप जीवन भी जी रहे होते हैं...यादें बनाते हैं।"


