शाहरुख ने कहा था- फिल्में नहीं कर सकता, गौरी ने लड़कियों को गले लगाने से मना किया है: निर्माता
शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' के निर्माता विवेक वासवानी ने बताया कि अभिनेता फिल्मों में काम नहीं करना चाहते थे। विवेक ने कहा, "शाहरुख ने कहा था- 'फिल्में नहीं कर सकता क्योंकि लड़कियों को गले लगाना पड़ेगा...और गौरी ने मना किया है'।" बकौल विवेक, शाहरुख फिल्मों में आए क्योंकि वह उनकी दिवंगत मां का सपना था।


