शाहरुख से पूछना कि उन्होंने मुझे रिटेन क्यों नहीं किया: वीडियो में एड शीरन से शुभमन
ब्रिटिश गायक एड शीरन ने भारत दौरे का अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें उनके साथ भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल नज़र आए। वीडियो में उन्होंने कहा कि वह डिनर पर केकेआर के सह-मालिक व अभिनेता शाहरुख खान से मिलेंगे जिसपर शुभमन ने कहा, "उनसे पूछना...उन्होंने मुझे रिटेन क्यों नहीं किया?" 2018-2022 तक शुभमन केकेआर का हिस्सा थे।


