शिंदे गुट के संपर्क में हैं एनसीपी के 20 विधायक: महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत का दावा
महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे गुट के 13 विधायक और एनसीपी के 20 विधायक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाबलेश्वर में मुख्यमंत्री शिंदे के साथ गुप्त बैठक की थी। बकौल सामंत, महाराष्ट्र की राजनीति में फिलहाल काफी अस्थिरता है।
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


