शिक्षक द्वारा उठक-बैठक लगवाए जाने के बाद ओडिशा में 10 वर्षीय छात्र की हुई मौत
ओडिशा के जाजपुर ज़िले में एक सरकारी स्कूल में शिक्षक द्वारा कथित तौर पर उठक-बैठक लगवाए जाने के बाद चौथी कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। 10 वर्षीय छात्र कक्षा के समय स्कूल परिसर में साथियों संग खेलता हुआ मिला था। बकौल रिपोर्ट्स, इसके बाद शिक्षक ने सज़ा के तौर पर उन्हें उठक-बैठक लगाने का आदेश दिया।
read more at हिन्दुस्तान


