शिक्षकों के तबादले से नाराज़ स्कूली छात्रों ने बंगाल में ट्रेन रोककर किया प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल के दक्षिणी 24 परगना ज़िले में मंगलवार को एक स्कूल के छात्रों ने शिक्षकों के अचानक तबादले के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें छात्र-छात्राएं गौरदह रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर प्रदर्शन और चक्का जाम करते दिखे। छात्रों के अनुसार, बिना किसी नोटिस के शिक्षकों का तबादला किया गया।
read more at Times Now नवभारत


