शिपिंग फर्म एवरग्रीन ने फिर 3,100 कर्मचारियों को दिया ₹518 करोड़ का बोनस
जनवरी-2023 में 52 महीने के वेतन के बराबर बोनस देने के बाद ताइवानी शिपिंग फर्म एवरग्रीन ने फिर करीब 3,100 कर्मचारियों को $62.8 मिलियन (₹518 करोड़) का बोनस दिया है। कंपनी ने कहा कि वह कर्मचारियों में कंपेनसेशन के तौर पर अपनी कमाई का 0.5% वितरित करती है। बकौल एवरग्रीन, कर्मचारियों के प्रदर्शन के आधार पर बोनस दिया जाता है।
read more at LatestLY


