शिमला में मंदिर के ढहने से एक ही परिवार की 3 पीढ़ी के 7 लोगों की हुई मौत
हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित समरहिल में भारी बारिश के बीच भूस्खलन के चलते एक मंदिर के ढहने से एक ही परिवार की 3 पीढ़ी के 7 लोगों की मौत हो गई जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। जब यह मंदिर ढहा था उस वक्त पवन शर्मा, उनकी पत्नी संतोष, बेटा अमन, बहू अर्चना और 3 पोतियां मंदिर में थीं।
read more at हिन्दुस्तान


