शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख से अधिक वोटों से एमपी की विदिशा सीट पर हासिल की जीत
चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में विदिशा (मध्य प्रदेश) से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान जीत गए हैं। शिवराज को 11,16,460 वोट मिले हैं और उन्होंने 8,21,408 मतों के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार प्रतापभानु शर्मा को हराया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज, विदिशा-रायसेन सीट का संसद में 5 बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
read more at ECI


