Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शिवसेना 2024 में राज्य की 23 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव: महाराष्ट्र के मंत्री सावंत

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 6 June, 2023
महाराष्ट्र के मंत्री तानाजी सावंत ने कहा है कि शिवसेना लोकसभा चुनाव-2024 में राज्य की 48 सीटों में से 23 पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि 2019 में शिवसेना ने 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और 18 पर जीत दर्ज की थी। गौरतलब है, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा था कि आगामी चुनावों में बीजेपी-शिवसेना मिलकर लड़ेंगी।
read more at भाषा