शिवसेना के बागी विधायकों की सुरक्षा ली गई वापस, उनकी सुरक्षा सरकार की है ज़िम्मेदारी: शिंदे
शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गृहमंत्री के आदेश पर शिवसेना के बागी विधायकों और उनके परिवारों की सुरक्षा वापस ले ली गई है। उन्होंने कहा, "विधायकों व उनके परिवारों की सुरक्षा सरकार की ज़िम्मेदारी है।" शिंदे समेत सभी बागी विधायक गुवाहाटी (असम) के एक होटल में ठहरे हैं।
read more at न्यूज़ 24


